ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज । समधन के पूर्व चेयरमैन हाजी हसन सिद्दीकी के निधन पर समधन पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला। दिल्ली हादसे पर कहा ये डबल इंजन की नही डबल ब्लिंडर की सरकार है। न लखनऊ की सरकार कुछ देख पा रही और न दिल्ली की। कानपुर में पान मसाला कारोबारी के यहां पड़े छापे पर कहा जब आपके नागरिक हथकड़ियों में जकड़कर आयेंगे तो सोचो आपकी क्या ताकत है। बाजार और व्यापार में। हमारा बाजार दुनिया में बहुत कमजोर है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बाजार दूसरों को दे रही। कारोबार बढ़ाना नही चह रही सरकार। जिस समय कारोबार बढ़ाएंगे उस समय व्यापारियों को लाभ होगा । अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर कहा मुख्यमंत्री ने करवायी ये गिरफ्तारी। सुनने में आ रहा सोशल मीडिया पर बैठकर रील देखते रहते हैं मुख्यमंत्री। हमें कुम्भ पर सवाल नही उठा रहे, उन्हे आईना दिखा रहे। अखिलेश यादव बोले विपक्ष का काम है सरकार को सच्चाई दिखाना। कुम्भ की तैयारियो को लेकर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला। कहा इन्होने नाम तो महाकुम्भ दे दिया, लेकिन इंतिजाम करना भूल गये। इसलिये आस्था के चलते लोग उमड़ पड़े और हादसे हो रहे। हादसों के लिये सीधे सीधे सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविंद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष नकीम खान, रफी अनवर सिद्दीकी , अरुण यादव एडवोकेट, राम प्रकाश यादव,ऐनुद्दीन खान, वसीम हुसैन, गुफरान सिद्दीकी पूर्व जिला सदस्य पिंटू यादव, विनोद यादव, कन्हाई सिंह यादव अतीक हुसैन,अनिल आर्या, विनोद गुप्ता, कैलाश गुप्ता , गिरीश चंद्र,विजय गुप्ता, राज सिंह चौहान (छोटे ठाकुर), रणधीर ठाकुर,रवि गुप्ता , सुंदरम गुप्ता, अवधेश गुप्ता ,मनी गुप्ता,रामसेवक बाथम, अरुण कुमार शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।