×

कन्नौज जिले की तहसील तिर्वा में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। सोमवार को तिर्वा तहसील मुख्यालय पर एक बार फिर लायर्स बार एसोसिएशन , न्यू वार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आक्रोश दिखाई दिया। वकीलों का हुजूम तहसील मुख्यालय पर व्याप्त अनियमितताओं को लेकर तहसील स्तरीय अधिकारियों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।
तहसील मुख्यालय पर घूम घूम कर नारेबाजी करते हुये अधिवक्ताओं ने अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
वकीलों का कहना था कि,वादकारियों के हित में अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है,लापरवाही और कार्य में लापरवाही अब आम बात हो गई है।
जिससे वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वकीलों का यह भी कहना था कि, बीते लंबे समय से अपने पटल पर डटे तहसील स्तरीय कर्मचारी अपने अड़ियल रवैये के कारण वादकारियों के कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
अधिवक्ता साथियों को भी उपरोक्त कार्यप्रणाली को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है , अधिवक्ताओं का कहना था कि, एसडीएम भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को संज्ञान में समय रहते नहीं लेते, जिस कारण तहसील में अनियमितताओं का माहौल व्याप्त है।
आधे घंटे से अधिक समय तक अधिवक्ताओं के प्रदर्शन का दौर जारी रहा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं में प्रतिभाग किया।

Previous post

कन्नौज पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला। ये डबल इंजन की नही डबल ब्लिंडर की सरकार है

Next post

अवैध मौरम मंडी पर अधिकारियों की छापेमारी से मचा हड़कंप तीन दर्जन ओवरलोड वाहनों को पकड़ा

Post Comment

You May Have Missed