ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर से चिंतित एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा व तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान बिना अनुमति के नहीं लगाया जायेगा। उन्होंने कृषि विभाग, ग्राम्य विकास व लेखपालों के साथ ग्राम महोलीजंगल, केशोवाला, लखनपुर, खमरिया इत्यादि क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रीष्कालीन धान के विकल्प के रूप में अन्य फसल
लगाने हेतु किसानों को जागरूक व प्रेरित किया। उन्होंने कहा कोई किसान बंधु बिना अनुमति के ग्रीष्मकालीन धान की बुआई नही करेगें। बिना अनुमति के ग्रीष्मकालीन धान की बुआई करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जिन किसानों के ग्रीष्मकालीन धान बुआई हेतु आवेदन आये है उनकी भूमि सर्वे
जांच कर अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने से भू-जल स्तर गिर रहा है एवं पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उन्होंने ग्रीष्मकालीन धान से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में किसानों को जागरूक किया। इस दौरान बिना अनुमति के लगाई गई ग्रीष्मकालीन धान की फसल को नष्ट भी कराया गया l

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *