ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। होली पर्व और रमजान शांति पूर्वक संपन्न हो सके, इसको लेकर जिले के शासन और प्रशासन के अधिकारियों का अमला तिर्वा नगर पहुंचा।
बुधवार की सायं जिले के डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला और पुलिस कप्तान बिनोद कुमार के अलावा एडीएम तिर्वा पहुंचे। यहां तिर्वा एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार तिर्वा अवनीश कुमार, तिर्वा कोतवाल सहित भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्ग का पैदल भ्रमण कर नगर के लोगों से वार्ता की। होली के पर्व और रमजान सकुशल संपन्न हो सके, इसको लेकर नगर के गांधी चौक चौराहे पर अधिकारियों ने रुककर नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से वार्ता की। इस दौरान नगर के लोगों ने अधिकारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
अपवाहों पर ध्यान ना दें, अराजक तत्व किसी प्रकार की हिमाकत ना करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी, की बात कहते हुये पुलिस को अधिकारियों ने लगातार भ्रमण करने को कहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने पुलिस को दिशा निर्देशित किया।
इस दौरान तिर्वा कोतवाल के अलावा नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *