×

नरसिंहपुर गांव में चोरो ने बोला धाबा का धाबा, तीन घरों में लाखों, ग्रामीणों में मचा हडकंप

नरसिंहपुर गांव में चोरो ने बोला धाबा का धाबा, तीन घरों में लाखों, ग्रामीणों में मचा हडकंप
कायमगंज/फर्रुखाबाद
नरसिंहपुर गांव में चोरो ने धाबा बोल दिया। एक ही रात चोरो ने तीन घरों में लाखों की चोरी की। चोरो ने एक घर में प्रयास भी किया लेकिन वहा कुछ नहीं मिला। एक ही रात चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में हडकंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। पुलिस आसपास संदिग्धो पर नजर लगाए है।
शनिवार की रात क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी जर्नादन सक्सेना परिवार समेत घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोरों ने उनके मकान के पीछे हिस्से में खेतों की तरफ से नकबजनी कर ली और उसके सहारे अंदर दाखिल हो गए। जहां उन्होंने बड़ी चालाकी से बक्से को निकाल ले गए। जहां खेत में जाकर नकदी, जेबरात चुरा ले गए। सुबह जब जर्नादन की घर की महिलाएं जागी और वह कमरे में अंदर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। जहां नकब लगी थी। वह चीख पड़ी। उनकी आवाज सुनकर सभी जाग गए। जहां देखा कि कमरे का बक्सा गायब है। सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरी की सूचना पर गांव में हडकंप मच गया। गृहस्वामी ने डायल 112 पर काल कर सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली से कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां छानबीन की। जहां खेतों की तरफ खाली बक्सा मिला। सामान गायब था। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से सोने के कुंडल, मंगूलसूत्र, पायल, चार कीमती साड़ी, पांच हजार रुपए नकद ले गए। तभी जानकारी हुई कि जर्नादन के घर से करीब 20 मीटर दूरी पर विनोद प्रजापति के बंद घर में भी चोरी हुई। चोर वहां से पीतल के 21 वर्तन, 11 साड़ि़या व दो हजार रुपए ले गए। विनोद ने बताया वह घर बंद गांव में ही दूसरे मकान में रहते है। चोरो ने गांव के ही अनवार के बंद घर को भी निशाना बनाया। वह परिवार समेत जयपुर में सिलाई का कार्य करते है। 15 दिन पहले आए थे। उनके भाई साजिद ने बताया चोरो ने उनके भाई के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। जहां कमरे के ताले तोड़ कर बक्सा व सेफ का ताला तोड़ कर कीमती सामान निकाल लिया। उनके भाई साजिद ने बताया कि अनवार को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान का आंकलन हो पाएगा। शातिर चोर रातभर गांव में डेरा डाले और उन्होंने राकेश राठौर के घर को भी निशाना बनाया लेकिन वहां भूसा भरा मिला। इस पर चोर चले गए। चोरी की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। अनुमान है इसमें आसपास के संदिग्ध हो सकते है।
नरसिंहपुर में एक ही रात तीन जगह चोरी की घटना से हडकंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है एक पखवारा पूर्व गांव के ही सुनील कुमार, इकरारुद्दीन, किशनलाल के घर भी चोरी का प्रयास हुआ था। उस वक्त पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे चोरो के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने गांव में आकर दस्तक दी और इस बार चोर सफल हो गए। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की है।

Post Comment

You May Have Missed