बागपत-

लखनऊ में भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सीएम को क्षेत्रीय मुद्दों से अवगत कराया। समय-समय पर लखनऊ पहुंचकर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते रहते हैं साथ ही संगठन के साथ साथ क्षेत्र के मुद्दों पर भी चर्चा करतें हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का खास माना जाता है।

जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की गई है। हमने क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगठन के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने पर जोर दिया। उनके साथ मौजूद उनके बेटे आकाश उपाध्याय व भांजा, मथुरा के विस्तारक सत्यम उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अभिभावक की तरह क्षेत्र की जानकारी ली। साथ ही विपक्ष द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ फैलाए भ्रामक झूठ को जनता के बीच जाकर दूर करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। जो लोग बच गए हैं, उन्हें भी जल्दी ही लाभान्वित किया जाएगा।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *