रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागपत/ बडौत/ थाना क्षेत्र बलैनी पुलिस ने वारंट तामील कराते हुए गांव डौला निवासी दो फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे।
थाना प्रभारी शलैन्द्र दीक्षित ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम दीपक पुत्र विनोद और प्रदीप पुत्र विनोद, निवासी ग्राम डौला है। दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।