ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन ने

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: सपा यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा हमारे देश की गौरवशाली सैन्य बल ने दुश्मन से वीरता के साथ जंग लड़ी गई जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। भारतीय सेना के सम्मान के नाम पर पूरे देश में बीजेपी तिरंगा यात्रा निकालकर राजनीतिक खेल रही है।जिसमे बहुत सैनिक शहीद हुए और उनके परिवारों की दिन मांग उजड़ गई लेकिन सत्ता लोभी भाजपा पार्टी द्वारा हमारे सैन्य बल का राजनीतिक लाभ लेने के लिए चुनाव प्रचार यात्त्रा निकाली जा रही हैं इस यात्रा से शहीदो का अपमान ही रहा है। उन्होंने कहा जो शहीद हुए उनके परिवारों को लाभ देना चाहिए और सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।जो आम नागरिकों शहीद हुए हैं उन्हें भी आर्थिक सहायता दे और उन्हें नौकरियां दें।