×

भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, पार्टी के संस्थापकों को किया याद, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर/

बागपत/ चमरावल रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपाइयों ने कार्यक्रम कर पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्प अर्पण किया गया। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भारत माता की जय और बीजेपी जिंदाबाद के नारे गूंजे।
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
झंडारोहण के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्वजों ने अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने सकारात्मक राजनीति की शुरुआत की। आज पार्टी की विचारधारा वाली सरकार अधिकतर राज्यों में है। देश निरंतर उन्नति और प्रगति कर रहा है। आज भाजपा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश‌-प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल दिया है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा हमें मोदी व योगी जैसे पीएम और सीएम मिले है, जोकि भाजपा के लिए गौरव की बात है।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खून पसीना बहाया है। ऐसे में पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं की कुर्बानियों को आज याद और नमन किया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री विपिन रोहिल्ला के निधन पर भाजपाइयों ने 2 मिनट का मौन रखकर शौक प्रकट किया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रकाश तोमर, डॉ अमित खौखर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक डॉ विनय त्यागी, पूर्व जिला महामंत्री राजेश चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, आत्माराम मौर्य, शराफत अली, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, मंडल प्रभारी देवेन्द्र प्रमुख, नगरपालिका प्रत्याशी सुधीर मान, विनोद पांचाल, सुन्दर धामा, एडवोकेट अंकित लपराना, अमित उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, संदीप प्रजापति, अरविंद तोमर, मनजीत गुर्जर, दिनेश प्रधान, संजीव तोमर, सूनिल दिक्षित, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed