×

नगर में धूम धाम से निकाली गई गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा, भक्तों ने फोड़ी मटकी


ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कंपिल/फर्रुखाबाद
नगर में धूमधाम से गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरिया के जमकर नारे लगे। लोगों ने जगह जगह पर अबीर गुलाल उड़ाकर व पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
शुक्रवार को नगर में गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी। खूब अबीर गुलाल उड़ा और पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। गणपति बप्पा मोरिया अगले बर्ष तू जल्दी आना के जयकारों से नगर का वातावरण गुंजायमान हो गया। गणेश चतुर्थी वाले दिन नगर में विराजमान की गई भगवान गणेश की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकली। रामलीला ग्राउंड में स्थित गणेश जी की आरती उतारने के साथ ही हवन यज्ञ आयोजित किया। इसके बाद बैंडबाजों के साथ गणेश भगवान को विसर्जन के लिए ले जाया गया। मार्ग में कई स्थानों पर आरती उतारी गई। विसर्जन यात्रा मैन चौराहा से होते हुए अटैना घाट पर पहुंची। युवाओं ने काफी ऊंचाइयों पर बंधी मटकियां भी मानव मीनार बनाकर आसानी से फोड़ दी। इस दौरान तमाम भक्तों व नगरवासी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed