ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। एक पुलिसकर्मी अपने सेवाकाल पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होता है। यह कहना था, कन्नौज पुलिस कप्तान विनोद कुमार का।
शनिवार को जिले की पुलिस विभाग की टीम के एक पुलिस कर्मी का बिदाई समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को सम्मान के साथ बिदाई दी गई।
उपनिरीक्षक शिववरन सिंह को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उपहार, स्मृति चिन्ह देकर बिदाई दी गई।
पुलिस के अन्य कर्मियों ने भी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को अपनी अपनी शुभकामनाएं भी दीं।