ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान


कायमगंज/फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन स्वराज की पंचायत कार्यालय मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज में जिला महामंत्री मंजेश यादव की अध्यक्षता में हुई।जिसका संचालन प्रताप सिंह गंगवार द्वारा किया गया।
भाकियू स्वराज की पंचायत में सर्वसम्मति से निम्नलिखित जनसमस्याओं पर चर्चा हुई।जिसमेकहा गया कि
उत्तर प्रदेश सरकार प्राथमिक पाठशालाएं देहाती क्षेत्र में विलय कर रही है। सरकार उत्तर प्रदेश में बालक बालिकाओं को अनपढ़ बनाना चाहती है।16 जून को सरकार द्वारा प्राथमिक पाठशालाओं के विलय का आदेश तत्काल वापस लिया जाए। विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा अच्छी करने के लिए विद्यालयों, अध्यापकों की संख्या बढ़ाई जाए और अच्छी शिक्षा दी जाए विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
कस्बा कायमगंज में विद्युत आने-जाने का कोई समय नहीं है। यहां का जे ई जावेद व लाइनमैन नावेद जब मर्जी आती विद्युत शटडाउन कर देता है।हर 10 मिनट में विद्युत आती जाती है।सुबह शाम नगर पालिका जल निगम जल सप्लाई करता है उस समय नगरवासियों को भारी असुविधा होती है।जेई जावेद व लाइनमैन नावेद को तत्काल हटाया जाए।
गांव छेदानगरा जिला फर्रुखाबाद में दिलीप पुत्र राम रहीस द्वारा चौकी हथियापुर थाना मऊदरवाजा पुलिस के उत्पीड़न से उसने आत्महत्या की गई।ऐसे संबंधित पुलिस कर्मचारी,अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
उपडाकखाना कायमगंज द्वारा आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है।एडमिशन का समय बच्चों के आधार बनवाने में समस्या हो रही है। तत्काल भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कस्बा कायमगंज में विदेशी प्रजाति के कुत्ते पाले जा रहे हैं।ऐसे कुत्तापालको द्वारा नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई है।कायमगंज निवासियों को सुबह टहलने जाने पर भारी असुविधा और जान को खतरा है।सबसे ज्यादा बुजुर्गों को तकलीफ होती है।ऐसे कुत्तापालकों को नगर पालिका द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जाए।ना कार्रवाई करने पर ईओ नगर पालिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
कस्बा कायमगंज में नगर पालिका का शॉपिंग कंपलेक्स व धर्मशाला है वर्षों से रंगाई पुताई नहीं कराई गई पेयजल के लिए जवाहरगंज में एक ट्यूबवेल बनवाया जाए समस्या हल न करने कारण ईओ नगरपालिका को तत्काल हटाया जाए।
कस्बा कायमगंज में किसानों द्वारा तंबाकू का बड़ा उत्पादन किया जाता है।उत्पादन के बाद इनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिलता जबकि तंबाकू आढ़ति भारी मात्रा में जीएसटी की चोरी कर रहे हैं।ऐसे संबंधित आढ़तों के स्टॉक की जांच कराई जाए।जिससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और किसानों के तंबाकू उत्पादों का वाजिब मूल्य मिलेगा।
कस्बा कायमगंज में रविवार को बाजार बंदी नहीं हो रही है।श्रम प्रवर्तन अधिकारी बाजार बंदी नहीं कर रहा है।जिससे श्रमिकों को रविवार के दिन दुकानों पर काम करना पड़ता है तत्काल कार्रवाई की जाए ।
चौकी कुआं खेड़ा अजमतपुर का चौकी इंचार्ज जबरदस्ती कटरी क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है तत्काल हटाया जाए।
जिलाधिकारी महोदय फर्रुखाबाद से मांग है कि उपरोक्त वर्णित समस्याओं को तत्काल संज्ञान ले और तत्काल कार्रवाई करें। अन्यथा जनपद में बड़ा आंदोलन होगा।इसके लिए शासन प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा।
पंचायत में मुन्नालाल सक्सेना प्रदेश सचिव, रामलाल गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, मंजेश यादव जिला महामंत्री, प्रताप सिंह गंगवार जिला उपाध्यक्ष,रामवीर जिला संगठन सचिव,विनीत सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी,बिंदु सिंह गंगवार जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, हेतराम राजपूत, विपिन ठाकुर, अनुज सक्सेना,आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।