शिकोहाबाद।

मंगलवार को भूड़ा बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए आई एक महिला शौच के लिए नहर पर गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर पड़ी। गनीमत रही कि महिला तैरना जानती थी और उसी समय उसे स्थानीय लोग जो तैरना जानते थे, उन्होंने नहर में कूद कर महिला को बचा लिया।
थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बेजुआ निवासी श्यामवती (55) मंगलवार को बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए भूड़ा स्थित बालाजी धाम पर आई हुई थी। बताया जाता है कि दर्शन करने के बाद महिला शौच के लिए नहर पर गई थी। जब वह शौच के लिए नहर किनारे पहुंची, तभी उसका पैर फिसल गया और नहर में गिर पड़ी। महिला को डूबता देख आसपास के लोग जो तैरना जानते थे, वह नहर में कूद गये और महिला को बाहर निकाल लिया। तेज बहाव में आने के कारण महिला के पेट में पानी भर गया। हालत खराब होने पर उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद महिला के स्वजनों को इसकी जानकारी दी गई। महिला के स्वजन अस्पताल पहुंच गये और महिला को अपने साथ घर ले गये।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *