-नगर निगम प्रशासन से समाधान कराने की मांग, अन्यथा आंदोलन की दी चेतावनी


फिरोजाबाद। द्रविण जनकल्याण महासभा की एक बैठक उत्तर प्रदेश प्रभारी राम गोपाल राठौर की अध्यक्षता में टापा खुर्द स्थित प्रदेश सचिव बच्चू सिंह गौतम के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन से मांग की गई।
संस्थापक सचिव उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की नई आबादी वाले वार्डो में जलभराव, गंदगी का आलाम है। जहाॅ जल निकासी न होने के कारण क्षेत्र की गलियां में आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे उबड खाबड रास्तों पर चलकर चोटिल हो रहे है।ं वार्ड नंबर एक प्रेम नगर सैलई नई आबादी में जलभराव के कारण लोगों को निकलने में परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। इसी तरह निवर्तमान मायावती सरकार ने 2010 में शहर में रहने वाले गरीब लोगों को काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के माध्यम से पचवान के साथ गड़ी छतरपुर में आवास उपलब्ध कराए थे। जहां इन गरीब लोगों को हर सुविधा दी गई, लेकिन इन गरीब लोगों को ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के दौरान होने वाले चुनावो में मतदान करने से वंचित रखा गया। इन लोगों को आज तक किसी भी पंचायत में अपने मत का प्रयोग करने के लिए किसी भी मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। जिससे वहां रहने वाला गरीब व्यक्ति नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर है। द्रविण जनकल्याण महासभा सभी समस्याओं समाधान करायें जाने की नगर निगम प्रशासन से मांग की है। इन सभी समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी जाएगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष खेतेंद्र बौद्ध, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह देबू यादव, राजीव यादव, मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कर्दम, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र सविता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलेखा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा राय, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव मौजूद रहे।