ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संतश मिश्रा/

अज़मगद /बूढ़नपुर/ नगर पंचायत अध्यक्ष मंशा राम एवं मण्डल अध्यक्ष रूद्र शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकल गई तिरंगा यात्रा कोयलसा से बूढ़नपुर पुर चौक स्थिति शहीद स्मारक पर तिरंगा यात्रा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त हुई नगर पंचायत अध्यक्ष मंसाराम ने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार तिरंगा यात्रा के माध्यम से अज्ञात शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए घर-घर तिरंगा यात्रा निकाल कर उन शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है मंडल अध्यक्ष रुद्र शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालकर देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया गया पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरि तिवारी जिला पंचायत सदस्य अंकित गुप्ता रामाश्रय यादव लूटूरू सिंह हरिकेश सिंह सुरेश धर्ममणि पाण्डेय उमेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।