ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह

संकिसा/फर्रूखाबाद।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा सर्वाधिक निर्माण कार्य संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार में कराया जाएगा।
पर्यटन विभाग निगम के सहायक अभियंता रंजन सोनी की टीम सर्वे के लिए धम्मालोक बुद्ध विहार पहुंची। टीम ने बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य के साथ विचार विमर्श करके निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया। और तय किया गया कि बुद्ध विहार का कार्यालय, उत्तरी गेट, रसोईघर, बुद्ध कुटीर एवं टीन सेट को तोड़ा जाएगा। इसके स्थान पर 8 मीटर चौड़ा एवं 22 मीटर लंबा लॉर्ड बुद्धा हाल का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें विदेशी सैलानी एवं बौद्ध अनुयाई ठहरा करेंगे। बुद्ध विहार के दक्षिणी ओर डूडा के सुलभ शौचालय के सामने शौचालय, बाथरूम अटैच सात कमरों का निर्माण किया जाएगा जिनकी लंबाई व चौड़ाई 11 फीट होगी। इन कमरों के सामने 5 फीट चौड़ाई का बरामदे का निर्माण होगा। बुध विहार में 4 सोलर लाइटें, पांच रंग बिरंगी फ्लड लाइट, 6 बेंच, कूड़ेदान एवं 8 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। पर्यटन विभाग ने धम्मालोको बुद्ध विहार के विकास के लिए 1.13 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। धम्मालोको सहित पांच बुद्ध विहारों के लिए 9 करोड रुपए मंजूर किए गए हैं। श्रीलंका, जापान सहित तीन बुद्ध विहारों के द्वारा नाम मात्र का कार्य कराया जाएगा। इन बिहारों के विकास कार्य में बचने वाली धनराशि का प्रयोग धम्मालोको बुद्ध विहार के निर्माण में किया जाएगा। बैठक के दौरान बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के उप प्रबंधक रघुवीर शाक्य,पवन कुमार शाक्य, शिवचरण लाल शाक्य, मनोज बौद्ध, भिक्षु धम्मकीर्ति, धम्मरतन, भिक्षु शीलप्रकाश एवं पर्यटक हाउस के प्रबंधक फुरकान अली मौजूद रहे।
बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य के अथक प्रयासों से बुद्ध विहारों का विकास होने जा रहा है उन्होंने ही प्रयास करके विकास कार्यों के लिए 9 करोड रुपए मंजूर कराए हैं। सभी बुद्ध अनुयायियों ने सादर धन्यवाद किया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *