शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व गाली गलौज करते हुए जान माल की धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। घटना का संक्षिप्त विवरण :- थाना स्थानीय पर वादिनी मुकदमा के द्वारा लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ शादी का झाँसा देकर जबरन बार-बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा शादी के लिए कहने पर गाली गलौज व जान माल की धमकी दिये जाने के सम्बन्ध में दिनांक 05.10.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 529/2024 धारा 376(2) (n), 504,506 भादवि पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त के बारे में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त रोमी कुमार पुत्र शिवचन्द्र प्रसाद उर्फ शिवचरन प्रसाद निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट जहानागंज, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष को धोधन खेड़ा के पास से दिनांक 06.10.2024 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायलय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है। नाम पता अभियुक्त :- 01-रोमी कुमार पुत्र शिवचन्द्र प्रसाद उर्फ शिवचरन प्रसाद निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट जहानागंज, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष व्यवसाय-प्रापर्टी का कार्य पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 529/2024 धारा 376 (2) (n),504,506 भादवि थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-