सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस की धूम रही
ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241114-WA0063.jpg)
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241114-WA0062.jpg)
उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजपुर में बाल दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के कैबिनेट मेंबर्स ने दीप प्रज्वलित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजर सिस्टर मीरा, प्रधानाचार्या डॉक्टर सिस्टर शाइनी पॉल, उप प्रधानाचार्या सिस्टर जैसी ऑगस्टन ने प्रतिभाग किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रधानाचार्या ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण कर उन पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शिक्षक शिक्षिकाओं ने मंच संभाला और सुबह की प्रार्थना के साथ सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। शिक्षक शिक्षिकाओ ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें गीत संगीत, नृत्य नाटक भाषण व कविता आदि प्रमुख थे। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत नाटक जिनमें उन्होंने नशा मुक्त समाज की नींव रखी और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों के लिए अनेक खेलों का भी आयोजन किया गया जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल व खो खो प्रमुख थे। बच्चों ने इन कार्यक्रमों में बड़े ही उत्साह और उमंग से प्रतिभाग किया। विजेता टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। विद्यार्थियों में मिष्ठान वितरण किया गया। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय दिन बन गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि वह एक महान नेता, विचारक, दूरदर्शी वह सच्चे समाज सेवी थे। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थियों को उनके पग चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
Post Comment