अपर जिलाधिकारी ने होटल मालिक खालिद उर्फ रज्जू को किया तीन माह के लिए जिला बदर।
ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।
फर्रुखाबाद।
होटल मालिक खालिद उर्फ रज्जू को अपर जिलाधिकारी के आदेश पर तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है| खालिद पर कई आपराधिक मामले दर्ज है|
फतेहगढ़ के सिबिल लाइन फतेहगढ़ निवासी खालिद उर्फ रज्जू पुत्र इरशाद अली पर लगभग 14 आपराधिक मामले दर्ज है| जिसमे हत्या, जान लेवा हमला, डकैती, एससी/एसटी एक्ट आदि के मामले शामिल हैं | अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति नें एसपी फतेहगढ़ व कोतवाली फतेहगढ़ की आख्या के आधार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के दौरान खालिद को तीन महीने के लिए जिला बदर किया है |
Post Comment