रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/ बडौत। बिनौली में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा किसी भी आंदोलन से पीछे नही हटेगी। संभल की घटना भाजपा की साजिश है।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को दरकावदा गांव में इस्लाम प्रधान के यहां शादी समारोह में पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संभल की घटना भाजपा सरकार की पूर्व नियोजित साजिश है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर गोली चलाई है। गोली चलाने वालो के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर चुकी है। भाजपा मुस्लिम विरोधी सरकार है। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। किसानो को 24 घंटे बिजली देने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। गन्ने का बकाया निजी मिले दबाये बैठी हैं। इस सत्र का मूल्य भी नही दिया है। सरकार ने किसानो के धान को क्रय केंद्र लगाकर खरीद करने का दावा भी झूठ साबित हो रहा है। चुनावो में शक्ति व गोली के बूते भाजपा जीत रही है। देश में कोई भी चुनाव निष्पक्ष नही हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा मुस्लिमों पर अत्यचार
कर रही हैं। सरकार की साजिश से संभल की घटना हुई है। भाजपा नेता मुद्दों को दबाने के लिए झूठे का सहारा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *