ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज।

फर्रुखाबाद।
शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज दिवंगत भाजपा नेत्री श्रीमती सरिता शाक्य के साथ ही उनसे स्वर्गीय पति प्रोफ़ेसर शैतान सिंह शाक्य को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मौर्य 2 बजे के बाद आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा नेता अवनीश शाक्य के आवास पहुंचे। पूछे जाने पर अवनीश शाक्य ने श्री मौर्य को मां सरिता की बीमारी एवं घटना वाले दिन की पूरी बात बताई।
श्री मौर्य ने श्रीमती सरिता की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि प्रोफेसर शैतान सिंह व सरिता सदैव सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के मजबूत स्तंभ रहे। उनकी वैचारिक पहचान थी मेरा भी संबंध वैचारिक आधार पर था। मै ऐसे कर्मठ सोच के क्रांतिकारी महान व्यक्तियों को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि शैतान सिंह व सरिता दोनों एक दूसरे के पूरक थे मैं इस बात के लिए उन्हें टोका करता था। जब किसी बात को शैतान सिंह कहते थे तब अधूरी बात सरिता पूरी करती थी। दोनों सदैव लखनऊ साथ ही आते थे प्रोफेसर साहब के न रहने पर सरिता बेटे अवनीश के साथ आती रही।
मेरा उनसे पुराना संबंध था शैतान सिंह के न रहने पर भी मैं श्रद्धांजलि देने आया था। मेरा उनसे जैसा संबंध था वैसा ही उनके बच्चों के साथ रहेगा। श्री मौर्य ने शाक्य दंपत्ति के दोनों पुत्रों को शुभकामनाएं देते हुए अपेश्रा की कि वह अपने माता-पिता के पद चिन्हों पर चलकर उनके सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को आगे बढ़ाएं। राजनीतिक रिश्ते इधर उधर हो सकते हैं लेकिन पारिवारिक रिश्ते सदैव बने रहते हैं। श्री मौर्य ने परिवार की महिलाओं को भी ढाढस बधांते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
वार्ता के दौरान मनीष शाक्य, तथागत वरिष्ठ संभ्रांत नागरिक संगठन के कार्य वाहक जिलाध्यक्ष सेवा निवृत्त राजस्व निरीक्षक शिवकुमार शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, योगेश शाक्य, चंदन शाक्य हैप्पी शाक्य, केपी सिंह शाक्य, डीएस कुशवाहा, तरुश शाक्य, धर्मपाल सिंह शाक्य, राय सिंह शाक्य, कमल सिंह शाक्य उर्फ ठाकुर, दीपक शाक्य, नया गांव के पूर्व प्रधान पवन शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *