×

20 दिसंबर तक बीजेपी के सभी मंडल अध्यक्षों का बदलना तय

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
बीजेपी के सभी मंडल अध्यक्षों को बदलनें की तैयारी पार्टी नें तेज कर दी है| जिससे मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं की परिक्रमा करनें में जुट गये है | माना जा रहा बिना माननीयों की सलाह के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा नही होगी| लेकिन पार्टी का दावा है कि मंडल अध्यक्ष के चयन में माननीयों का कोई दखल नही होगा!
साल 2019 में मंडल अध्यक्षों का मनोनयन जनपद में हुआ था| लिहाजा बीजेपी के सभी मंडल अध्यक्ष अपने पांच साल का कार्यकाल पूर्ण कर रहे हैं| इसके साथ ही नये मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी ने कार्यवाही शुरू भी कर दी है| दरअसल विधान सभा फर्रुखाबाद में 5, भोजपुर में 4, अमृतपुर में 4 व कायमगंज में 5 मंडल अध्यक्ष हैं| जिहाजा जनपद में कुल 18 मंडल के अध्यक्षों का चयन होना है| पार्टी की नियमावली के अनुसार मंडल अध्यक्ष पद का दावेदार दो बार का सक्रिय सदस्य होना चाहिए| जो दो बार का सक्रिय सदस्य नही होगा वह दावेदारी नही कर सकेगा| कई मंडलो में अभी सत्यापन कार्य भी पूर्ण नही हुआ है| सूत्रों से मिली जानकारी में मुताबिक आगामी 2O दिसंबर तक नये मंडल अध्यक्षों का चयन होना है| जो पार्टी में दागी व विवादित पदाधिकारी हैं उन पर कैंची चल सकती है| दावेदार अपनी गुणा-गणित में लगे हैं|
नये साल में नये जिलाध्यक्ष की ताजपोशी मंडल अध्यक्ष के ससमय मनोंनयन के बाद जनवरी में नये जिलाध्यक्ष की ताज पोशी की तैयारी चल रही है| लिहाजा जनवरी में नये जिलाध्यक्ष की ताज पोशी होगी|

Post Comment

You May Have Missed