मनुष्य को ईश्वर की भक्ति में सच्चा प्रेम करना चाहिए
श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह में महिलाओं ने लिया कन्यादान
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241220-WA0040-461x1024.jpg)
रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।
फिरोजाबाद। अभाo सोहम् महामंडल के तत्वाधान में हो रही श्रीमद् भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में कथाव्यास ने श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विवाह के दौरान श्रीकृष्ण और रूकमणी के स्वरूपों को महिलाओं ने कन्यादान लिया। कथा पांडाल में भजनों पर भक्तजन नृत्य करने लगते थे।
रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास रामगोपाल शास्त्री ने श्रीकृष्ण रूकमणी का विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि जिस प्रकार रुकमणी ने भगवान को समर्पितभाव से प्रेम किया था ईश्वर की भक्ति मे सच्चा प्रेम होना चाहिए।गोपियों ने भगवान के प्रेम और भक्ति मे पूरी तरह भगवान के डूब गई। उद्धव और गोपियों के बरस संवाद का भी वर्णन करते हुए कथाव्यास ने भजन सुनाया उद्धव मन हमरो ना ही दस वींस, एक ही हो जो गयो शयाम के संग। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रूकमणी के स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की गई। विवाह के दौरान महिलाओ ने रूकमणी और श्रीकृष्ण का कन्यादान लिया। मंच पर फूलों की वर्षा की गई।
बॉक्स — धूमधाम से मना स्वामी विवेकानंद का 79वां जन्म दिवस
फिरोजाबाद। रामलीला मैदान के कथा पांडाल में महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज का 79 बा जन्मदिवस पर 79 दीप जलाकर फूल मालाओं से सजाकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी सत्यानंद महाराज के साथ सभी संत अतिथि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने भी दीप प्रज्जवलित कर मंगल कामनाएं की। कार्यक्रम में हरबंस शर्मा, संजय मित्तल, पंकज अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, द्विजेन्द्रे मोहन शर्मा, उमाकांत पचौरी, विपिन कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सर्वेश दीक्षित, बालकिशन अग्रवाल, महेश यादव हरिओम वर्मा, प्रमोद कुमार राजोरिया पार्षद, सर्वेश दीक्षित, किशनकांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Post Comment