×

भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर याद किए गए शहीद उधम सिंहलघु गोष्ठी का आयोजन कर जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर शहीद उधम सिंह जी की जयंती के अवसर पर आंदोलनकारीयों ने लघु गोष्ठी का आयोजन किया शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र सहित उनकी महान शहादत पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। गोष्ठी में जनकवि बल्ली सिंह चीमा, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह बेदी, लखविंदर सिंह, चतर सिंह चीमा ने विचार रखें। जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने शहीद शहीद उधम सिंह की शहादत पर विचार रखते हुए काव्य पाठ किया।
समाजसेवी राजेंद्र सिंह बेदी ने कहा कि शहीद उधम सिंह की शहादत से भावी पीढ़ी के लिए कुर्बान होने की प्रेरणा मिलती है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सुरजीत अग्निहोत्री ने कहा कि निस्वार्थ जीवन जीने वाले समाज व देश के लिए कुर्बान होते हैं हमें उधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालक भूमि बचाओ आंदोलन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने किया। इस मौके पर सिकंदर सिंह,जोगिंदर सिंह गिल, नत्था सिंह, रतन बाजवा,निशांत सिंह ,कमलेश ,दरबार सिंह, मलूक सिंह, मुरारी लाल, जसवीर सिंह,शेर सिंह, सुबेग सिंह,छत्रपाल सिंह, जगतार सिंह ,जगदीप सिंह ,राज किशोर सिंह आदि किसान मौजूद रहे ।

Previous post

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन फर्रुखाबाद द्वारा नवागंतुक पुलिस क्षेत्रा अधिकारी का किया गया जोरदार स्वागत।

Next post

लंदन की पेंटनविले जेल में उन्हें फांसी लगा दी गई: हरमिंदर सिंह लाडी

Post Comment

You May Have Missed