ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने बाजपुर में प्रत्येक वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या को स्थाई समाधान की मांग को लेकर डीएम नितिन भदौरिया से4 मुलाकात कर लिखित में सुझाव दिया 1980 से चली आ रही बाढ़ की समस्या की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ। इस दीर्घकालिक समस्या का मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के पश्चात चुना खान नाला बेल पड़ाव जिला नैनीताल का पानी सीधे बाजपुर की लेबड़ा नदी में आना है। भारी वर्षा के समय यह जल प्रवाह अत्यधिक बढ़ जाता है।नगर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।उक्त जलधारा को गड़प्पू नाले में परिवर्तित कर सीधे बोर जलाशय की ओर मोड़ा जाए। इसके लिए लगभग 6 किलोमीटर लंबी नहर का चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक होगा।इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने की कृपा करें।