×

सेफ्टी टैंक हत्याकांड का खुलासा 6 आरोपी चढ़े सिंगरौली पुलिस के हत्थे।

दैनिक ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट सिंगरौली

सिंगरौली,बरगवां थाना अंतर्गत हिंडालको पावर प्लांट के गेट नंबर 3 के पास ग्राम बड़ोखर मे बिते 4 जनवरी को सेफ्टी टैंक मे मिले चार शवों की पहचान व सामूहिक अंधे हत्याकांड के पहेली को सिंगरौली पुलिस ने सुलझा लिया है, सिंगरौली पुलिस द्वारा बताया गया कि जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से चारो युवकों पर गोली चलाकर मौत का घाट उतारा था। सभी आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या मे उपयोग किये गए देशी पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया गया है।यह खुलासा प्रभारी आई जी रीवा रेंज साकेत पाण्डेय ने किया. इस दौरान एस पी मनीष खत्री,ए एस पी शिव कुमार वर्मा, एस डी ओ पी मोरवा के के पाण्डेय, सी एस पी पी एस परस्ते सहित कई थानो के टी आई मौजूद रहे।मुख्य आरोपी राजा रावत पुत्र अमर रावत उम्र 25 वर्ष निवासी नेहरू गेट जयंत का एनसीएल की जमीन मे घर बनाने के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रहा था,जिसने सुनियोजित तरीके से अपने 5 आरोपी दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया। जेल गए आरोपियों का नाम,बुद्ध सेन साकेत पुत्र रामदेव साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी सिंगाही सोलन चौकी गोरबी,हरिश्चन्द्र साकेत उर्फ़ शुभम उर्फ़ छोटू पुत्र रामधनी साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी बरहटी थाना बरगवां, रोहित साकेत पुत्र राम विचारे साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी नेहरू गेट गर्दा बस्ती जयंत, नीरज साकेत पुत्र महेन्द्र साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी जयंत व एक नाबालिक के साथ मिलकर गोली से मारकर सामूहिक अंधे हत्याकांड को अंजाम दिया।सभी आरोपियों को अपराध क्रमांक 16/2025,धारा103(1),331,238,3(5) बी एन एस के तहत न्यायालय मे पेस किया गया। इस कार्रवाई में मौजूद रहे।डी आई जी साकेत पाण्डे निर्देशन,एस पी मनीष खत्री के मार्गदर्शन व एस एस पी शिव कुमार वर्मा के.के. पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिंगरौली के नेतृत्व मे पी.एस.परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर,राहुल सैयाम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर,निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा थाना प्रभारी बरगवा, निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी बैढ़न,निरीक्षक यू.पी. सिंह, निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, निरीक्षक राजेन्द्र पाठक, निरी. जीतेन्द्र भदौरिया,उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, उप निरीक्षक विनय शुक्ला, उप निरी. अमन वर्मा, उप निरी.प्रियंका सिंह, उप निरी. प्रियंका मिश्रा, उप निरी. संदीप नामदेव, नीरज सिंह, उप निरीक्षक राम जी त्रिपाठी, उप निरी. आराधना तिवारी, उप निरी सहित अन्य पुलिसकर्मी के साथ सिंगरौली सायबर सेल टीम व रीवा सायबर सेल टीम का अहम योगदान रहा।

Post Comment

You May Have Missed