रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर /

बागपत, / जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में सादर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गी ने भी शिकायतें सुनी उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया सभी मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान किया जाए, ताकि जनता को बार-बार परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले, यही प्रशासन की प्राथमिकता है
शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पेंशन, सड़क और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समाधान नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए और समाधान की स्थिति से आवेदकों को अवगत कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने की बात कही और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच के बाद उचित समाधान किया जाए। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार शिकायतों का संज्ञान लिया।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।