×

कक्षा 5 तक शिक्षा आधुनिक तकनीक से लैस खेल कूद मनोरंजन स्वास्थ सुरक्षा पर विशेष ध्यान।

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव सक्सेना

फर्रुखाबाद /बजरिया सुभाष नगर में स्थित द इंडियाना मॉन्टेसरी ग्लोबल स्कूल फील्ड की प्रबंधक श्रीमती वीना सक्सेना (सेवानिवृत्व प्रधानाचार्या) ने जानकारी देते हुए बताया इस स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 5 तक की शिक्षा के लिए हमारे विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त शिक्षकों द्वारा हमारे यहां शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के लिए नवीन शिक्षा के अनुसार लैब टूल्स, प्ले एरिया, डाइनिंग एरिया, जिम एरिया के साथ बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर क्लास रूम में सीसी टीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। अभी तक एडमिशन निशुल्क है जो मार्च तक रहेगा।विद्यालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों को लाने लेजाने के लिए वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध की गई है। किसी भी कार्य दिवस पर आकर अभिभावक विद्यालय में संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चंचल सक्सेना (प्रधानाचार्या) ने बताया प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए खिलौनों के साथ शिक्षा भी दी जा रही है। दो बच्चों के एडमिशन पर विशेष छूट दी जाएगी। इस अवसर पर अध्यापक गौरव सक्सेना, सुनैना सक्सेना, दिव्यानी त्रिवेदी, सुहाना सिद्दीकी मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed