ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर में शरारती तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रेलवे रोड स्थित शिवाजी की मूर्ति परिसर के बाद अब मुख्य चौराहे के समीप दीवार पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां लिखे जाने से लोगों में आक्रोश है।
भाजपा नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने मामले की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी।करीब दस दिन पहले भी इसी तरह की हरकत की गई थी, जिस पर भाजपा नगर अध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई, जिससे शरारती तत्वों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यह दुस्साहस दोबारा हुआ है। उन्होंने इस मामले की जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी दी है और कोतवाली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार इस तरह की घटनाएं होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। नगरवासी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *