ईस्ट इंडिया टाइम्स रिर्पोट सुधीर सिंह

फर्रुखाबाद / कंपिल/ नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में आतिशबाजी की गई और मिठाई वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने शॉल और फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। वर्मा ने हर कार्यकर्ता की बात सुनने का वादा किया। उन्होंने जिला पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया।
मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन ने एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। स्वदेश राजपूत ने कहा कि एक मंडल महामंत्री का जिलाध्यक्ष बनना भाजपा में ही संभव है। प्रधान संघ अध्यक्ष विवेक चौहान ने भाजपा को देश का सबसे मजबूत संगठन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन और विकास की सरकार चल रही है।
कार्यक्रम में डीएस राठौर, विवेक शुक्ला, मोनू ठाकुर, अर्पित शुक्ला, आलोक राजपूत, स्वदेश राजपूत, मोनू मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *