×

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़, हवन-पूजन के साथ कलश स्थापना

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह

कायमगंज / फर्रुखाबाद

चैत्र नवरात्र के अवसर पर पहले ही दिन से देवी मंदिरों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी देवी मंदिर, फूलमती मंदिर, लालकुआं शिव मंदिर समेत कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने विधि-विधान से माता का आवाहन किया। कई स्थानों पर लोगों ने हवन-पूजन के साथ माता के पवित्र कलश की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने अपनी मनौतियां मांगी। घंटे–घड़ियालों के साथ माता के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
मंदिरों के आसपास मेले जैसा माहौल बन गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया। नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया। मुख्य मार्गों पर चूना डालकर मंदिरों के रास्तों को चिह्नित किया गया।

Post Comment

You May Have Missed