×

एक राष्ट्र एक चुनाव एक मतदाता सूची देश होगा:राजेश कुमार

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: विधानसभा के ग्राम बेतखेड़ी मैं तिरपाल गोष्टी का आयोजन हुआ जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में लोगों ने उत्सुकता से विषय को सुना और एक मत होकर देश के अंदर एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया।इस अभियान के प्रदेश सहसयोजक पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव एक मतदाता सूची देश के अंदर होने वाले चुनाव के वित्तीय भार को काम करेगी बार-बार होने वाले चुनाव से देश में आदर्श आचार संहिता के कारण विकास के काम बाधित होते हैं।इस दौरान ग्रामीणों ने मन की बात को बूथ संख्या 11 पर सुना इस दौरान 55 लोगों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री कुंदन सिंह पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मयंक दिवाकर बूथ अध्यक्ष गोपाल सिंह,प्रताप सिंह संजय सिंह,गुमान सिंह लाल, सिंह मोहन सिंह,मदन सिंह,सूरज सिंह,नंदू सिंह,लच्छू सिंह, आदि थे।

Post Comment

You May Have Missed