ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट वसीम।

अहरौरा/मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर और आद्य सर संघ चालक प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के नई बाजार स्थित लार्ड शिवा एकेडेमी विद्यालय से पथ संचलन की शुरुआत हुई।
घोष वादन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक के साथ आद्य सर संघ चालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार को सामूहिक रूप से प्रणाम किया गया। तत्पश्चात भगवा ध्वज आरोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन मुख्य वक्ता डॉ. राकेश (सह प्रांतीय कार्यवाह काशी), गोविंद श्रीवास्तव (विभाग पर्यावरण प्रमुख, आलोक कुमार (जिला प्रचारक), रामबालक (जिला कार्यवाह), कलाधर (जिला बौद्धिक प्रमुख), सत्यनारायण नगर संघ चालक ने आद्य सर संघ चालक के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तदोपरान्त स्वयंसेवकों को प्रांतीय कार्यवाह राकेश का पाथेय प्राप्त हुआ। उद्बोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की शक्ति का आकलन समाज और संस्कृति से होता है। इसके आधार पर चलने वाला देश निरंतर मजबूती से आगे बढ़ता है। जिस भी देश ने समाज और संस्कृति की उपेक्षा की। वह अस्तित्वहीन हो गया। बताया कि सोवियत संघ 1917 में बना और 1990 के पहले ही खत्म हो गया। इससे 15 देश अलग हो गया। क्योंकि ये समाज और संस्कृति की ताकत नहीं खड़ी कर पाए। यदि सोवियत में भी आरएसएस जैसा संगठन होता, तो शायद आज भी उसका अस्तित्व रहता।
और उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर और भारत का सौभाग्य है कि यहां समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए आद्य सर संघ चालक ने आरएसएस की स्थापना की। जो निरंतर उस मार्ग पर चल रहा है। इस ध्येय पथ पर चलने के कारण ही संघ कार्यकर्ता निर्माण का कारखाना कहा जाता है। जहां साधारण को योग्य तो बनाया जाता है। किन्तु व्यक्ति को फेस नहीं बनाया जाता है। कार्यकर्ता आजन्म विचारधारा के पीछे चलता रहता है। जिसका एकमात्र मार्गदर्शक गुरू भगवा ध्वज है।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने अमृत वचन और एकल गीत का गायन किया। पथ संचलन नई बाजार से प्रारंभ होकर चुंगी से सरकारी अस्पताल से होते हुए कोइरान बाजार, कसरहट्टी मोहल्ला, चौक बाजार, तकिया से खरंजा, गोला सहुवाईन, सम्मेत्तर, त्रिमुहानी से होते हुए नगर पालिका कार्यालय से गोला कन्हैया लाल, टिकरा खरंजा, सत्यानगंज बैंक से पोखरा सहुवाईन, रवानी टोला, बूढ़ादेई से पुनः नई बाजार विद्यालय में सम्पन्न हुआ।
इसी दौरान नगर सह संघ चालक मुकेश, नगर कार्यवाह अखिलेश कुमार, नगर सह कार्यवाह संजय, पूर्व नगर कार्यवाह विवेक कुमार, जितेन्द्र कुमार, जिला गौ सेवा सयोंजक आशु पाण्डेय, सिद्धार्थ अग्रहरि, कामेश्वर, आलोक, सुनील, अशोक विकास चन्द्र अग्रहरि के साथ रमाशंकर सिंह पटेल (मड़िहान विद्यायक), ओमप्रकाश केशरी (नगर पालिका अध्यक्ष अहरौरा), महेंद्र सिंह अग्रहरि, आनंद कुमार, कृष्णा तिवारी, मयंक जायसवाल, पंकज, वेदप्रकाश के साथ सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उसी दौरान सुरक्षा के दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ, नगर चौकी प्रभारी इंदुभूषण मिश्रा, एसआई महेन्द्र कुमार मय पुलिस फोर्स पीएसी मौजूद रही।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *