ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा 03 मई 2025/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में सुनी समस्याएं। जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता से निस्तारण के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए के जनता के प्रति पुलिस का बड़ा ही सरल व मृदुल व्यवहार होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता ही सर्वोपरि होती है, जनता की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर निशा ग्रेवाल ने अवगत कराया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज सदर तहसील में कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दी गई है। सदर तहसील में मौके पर डीएफओ रजनीकांत मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा, सहायक नगर आयुक्त कल्पना, तहसीलदार सदर सौरभ यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी छाता श्वेता ने जानकारी देते बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आज छाता तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 38 शिकायतें प्राप्त हुई। उप जिलाधिकारी मांट/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने अवगत कराया कि तहसील मांट में 36 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी गोवर्धन श्रीमती नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि गोवर्धन तहसील में 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा उप जिलाधिकारी महावन आदेश कुमार ने बताया कि तहसील महावन में 39 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।