ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश में हर घर तिरंगा अभियान 2025 एवं काकोरी ट्रेन एक्शन के अवसर पर जनपद के सभी खंड विकास कार्यालयों एवं स्कूलों में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली।
स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय नगला रामकिशन तथा प्राथमिक विद्यालय नगला हरजू से तिरंगा रैली निकाली गई।
शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
अभियान मे बल्देव, गोवर्धन, छाता, राया, नौहझील आदि विकास खंड कार्यालयों से जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।
राजकीय हाई स्कूल लोहवन मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर प्रभात फेरी/ तिरंगा रैली छात्र-छात्राओं शिक्षकों के साथ निकाली गई। बच्चों ने काकोरी एक्शन पर आधारित निबंध , भाषण और वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शिक्षाओं के द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के विषय में जानकारी दी गई। नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज वृंदावन में तिरंगा से प्रेरित पेंटिंग प्रतियोगिता छात्राओं द्वारा कराई गई।
सर्वोदय इण्टर कॉलेज चौमुहाॅं में महोत्सव मनाया गया, प्रधानाचार्य डॉ रूमा कुमारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने भारत माता की जय घोष एवं नारे लगाते हुए बड़े उत्साह के साथ विद्यालय से लेकर चौमुहाॅं बाजार होते हुए पुन: विद्यालय तक रैली निकाली। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, पोस्टर, निबंध ,वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा आपस में राखी भी बांधी गयी।