ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह।

कायमगंज / फर्रूखाबाद
जनपद के नगर कायमगंज में आयोजित विश्वगुरु तथागत भगवान गौतम बुद्ध जी की जयंती के उपलक्ष में विशाल धम्म यात्रा का आयोजन हुआ। भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर विशाल धम्म यात्रा निकाली गई। भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बुद्ध वंदना के साथ धम्म यात्रा की शुरुआत अंबेडकर पार्क चिलौली से ट्रांसपोर्ट चौराहा,शिवाजी की मूर्ति होते हुए भूसा मंडी चौराहा, पटवन गली,मोहल्ला चिलांका होते हुए पुलग़ालिब तिराहा तहसील रोड, बजरिया, मेन चौराहा, सीपी स्कूल होते हुए बाई पास मंडी गेट पर संपन्न हुई। समाजसेवी सुभाष गुप्ता, योगेंद्र,कुलदीप शाक्य नितिन शाक्य के द्वारा जलपान करा कर धम्म प्रेमियों का मनोबल बढ़ाया।
नगर की साफ सफाई की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार का विशेष सहयोग रहा।
धम्म यात्रा में तथागत गौतम बुद्ध, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर, शिक्षा की अलख जगाने वाले ज्योतिबा फुले,तथा सावित्री बाई फूले, ललई सिंह यादव, छत्रपति शाहू जी महाराज एवं संत श्री ई वी रामास्वामी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
धम्म प्रेमियों ने आयोजित विशाल धम्म यात्रा में सहभागी होकर सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।यात्रा में शामिल सत्यवान शाक्य (सत्तन भईया), नीरज प्रताप शाक्य, सोनेलाल बौद्ध, नवल किशोर शाक्य,अभिषेक शाक्य, भंते मंगल वर्धन,भंते शीलकीर्ति,भंते धम्मबोधि,भंते पदमसेन, सतीश शाक्य, शिवकुमार शाक्य,अखिल शाक्य, अरून शाक्य, सूर्या शाक्य,ऋषिपाल सिसौदिया,विपिन,सत्यवान, रत्नेश,विवेक, प्रदीप शाक्य, इंजी अवनीश शाक्य, शिवकुमार कानूगो तथा बड़ी संख्या में धम्म प्रेमी उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *