ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। पटना बिहार से नई दिल्ली मजदूरी करने जा रहे एक यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साथ उसकी बुआ का पुत्र भी था। उसने बताया मृतक ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था।उसी दौरान गिर गया।
पटना बिहार के गांव छियन्तर निवासी 23 वर्षीय भूपेंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र गुसाईं दिल्ली में मजदूरी करता था। मृतक के फुफेरे भाई मोनू कुमार ने बताया कि वह दोनों सिगार बेचने का काम करते हैं। दोनों बिहार से दिल्ली जा रहे थे। भूपेंद्र ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। तेज हवा का झोंका आने की वजह से वह थाना नगला खंगर क्षेत्र में नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। वह भी ट्रेन से नीचे उतर गया पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *