विघुत व्यवस्था हुई ध्वस्त, नगर व आसपास इलाको में मचा हाहाकार, समय रहते नहीं करबाता है विद्युत विभाग पेड़ों की छटाई
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
लगातार बारिश के चलते विघुत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। नगर व आसपास इलाको में बिजली न आने से हाहाकार मचा हुआ है। बिभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर है। लोगों का कहना है कि पेड़ो की टहनियां फाल्ट का कारण बनी हुई है। आखिर समय रहते विभाग ने टहनियों को क्यों नही कटाया।
नगर व आसपास इलाकों में मंगलावर की रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त है। बिजली न आने से विघुत से चलने वाले उपकरण शोपीस बने हुए है। बिजली न से लोगों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करने पड रही है। पीने के पाने के लिए लोगों की हैडपम्पों लम्बी लम्बी कतारे लगी हुई है। घरों में लगे इन्वर्टर आपूर्ती न आने की वजह से डिस्चार्ज हो गए हैं। उपभोक्ताओं को मजबूरन अंधेरे में रहना पड़ रहा है। पेड़ो की लम्बी लम्बी टहनीयां फाल्ट होने का कराण बनी हुई। विभाग अगर समय रहते पेड़ो की छटाई करा लेता तो आज यह दिन नहीं देखने पड़ता। और ना ही आम जन मानस को इतनी परेशानी झेलनी पडती। विभाग को चाहिए था कि बरसात से पहले ही पेड़ो की छटाई करानी चाहिए थी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। इसका नुकासन यह हुआ लगातार तीन दिन हुई बारिश से बिजली बिभाग को आपूर्ती बहाल करने में पसीने आ गए। क्योकि तीन दिन हुई बरसात से कई जगह पेड़ टहनीयां गिरने से आपूर्ती वाधित हुई बडे पेड़ो के टहनियों के कारण पाल्ट हुए जिससे आपूर्ती ठप हो गई। लोगों को कहना है कि आखिर कार विभाग ने पेड़ो की टहनियों की छटाई क्यों नहीं कि उसका पैसा आता वह कहां गया। यह जांच का विषय है।
Post Comment