फिरोजाबाद।

कांग्रेस ही दिला सकती है देश में खुशहाली और विकास, भाजपा तो केवल धार्मिक भावनाओं का दोहन करके सत्ता से चिपककर पूंजीपतियों का भला कर रही है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने ग्राम ढकपुरा में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है कांग्रेस देश के लिए समर्पित रही है, उसने कुर्बानी दी हैं, त्याग किया है। आज भी राहुल गाँधी लोगो के बीच में जाकर सच्चाई बता रहे हैं, भाजपा नफरत फैलाकार लड़ाने का काम कर रही है। बैठक में शैलेन्द्र शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, दिनेश उपाध्याय, अनिल यादव, अजय यादव, विराट दिवाकर, जयपाल सिंह, रामप्रवेश यादव, लाखन सिंह, राजेश कुमार, हरिप्रसाद, सुरेश चंद्र, नाहर सिंह, किशनलाल, मधुवन सिंह, मोहकम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक अध्यक्षता रामनाथ यादव एवं संचालन अनिल यादव ने किया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *