ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
कायमगंज के गांव अताईपुर जदीद में देर शाम ननिहाल आए युवक की हैंडपंप में करंट उतर आने से उसे पड़ते ही करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
मैनपुरी जनपद के गांव बागपुर निवासी महेंद्र शाक्य का 25 वर्षीय पुत्र पंकज अपनी अताईपुर जदीद निवासी नानी के घर बुधवार को आया था। उसकी नानी अपने बेटे राजेश के साथ दिल्ली में रहती थीं और वे मंगलवार को ही दिल्ली से आई थीं। पंकज भी दिल्ली में ही काम किया करता था। वह अपनी नानी को मैनपुरी ले जाने के लिए आया था। आज शाम को घर के आंगन में लगे हैंडपंप में लगी समर को उसने चलाया तो समर के न चलने पर वह उसे ठीक करने के लिए हैंडपंप के पास आया। जैसे ही उसने हैंडपंप के हत्थे को पकड़ा उसे करंट ने जकड़ लिया। उसे करंट लगने से गिरते देख नानी चीखने लगी। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंच गए। वे उसे लेकर सीएचसी आए। जहां डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को घर ले गए।
मृतक अपने परिवार का इकलौता था। उसकी एक बहन निशू है जिसकी शादी कन्नौज जनपद के विष्णुगढ़ के रणजीत शाक्य के साथ हुई है। घटना की जानकारी होते ही मृतक की मां विमला और महेंद्र अताईपुर आ गए। उनका रो रो कर बुरा हाल था।