ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। शराब इंसान को पागल बना देती है, और इस पागलपन में वह क्या कर बैठे, कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है, जहां शराबी पिता ने अपनी ही पुत्री से छेड़छाड़ कर दी। जब पत्नी और पुत्री ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से की, और पुलिस जांच कर रही है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई की रात वह अपनी पुत्री और बच्चों के साथ सो रही थी, तभी पति शराब के नशे में आकर पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। घर के अंदर हुई इस हरकत से पुत्री घबरा गई और शोर मचाया। जब मां बेटी ने घटना का विरोध किया, तो पति ने दोनों के साथ मारपीट की। किसी तरह रात गुजारने के बाद महिला 23 जुलाई को कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का प्रार्थना पत्र दिया।