ईस्ट इंडिया टाइम्स
रिपोर्ट सुदेश वर्मा


बागपत / सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पहुंचे.मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की, मंत्री जी ने जनता की समस्याएं भी सुनीं। मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन की ओर से मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, “पुरा महादेव आकर अपार श्रद्धा और ऊर्जा की अनुभूति होती है। महाशिवरात्रि जैसे पर्वों से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और भी मजबूत होती है। जल संरक्षण व नमामि गंगे जैसी योजनाओं को जन आंदोलन बनाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि, मंदिर के पुजारीगण व श्रद्धालु मौजूद रहे।