ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी


राजेपुर/फर्रूखाबाद।
किसान कल्याण महासंघ किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने एक अहम फैसला लिया है कि किसान कल्याण महासंघ किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता डोर टू डोर गांव चलो अभियान चलाएंगे और डोर टू डोर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे। प्रत्येक सप्ताह में किसानों के लिए एक कैंप लगाया जाएगा और किसानों की हर समस्या को सुना जाएगा और सुनने के बाद उस समस्या का समाधान किया जाएगा। आने वाले समय में फर्रुखाबाद जिले में हर एक गांव में हर एक-एक मोहल्ले में किसान कल्याण महासंघ किसान यूनियन का झंडा लहराएगा और किसान मजदूर लोगों का फायदा होगा।