ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभअग्रवाल

फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देश भक्ति का भावना पैदा कर रहे है।
इसी क्रम में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत पश्चिम मण्डल महानगर की तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा के नेतृत्व में शास्त्री मार्केट से निकली गई। यात्रा का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। तिरंगा यात्रा शास्त्री मार्केट से प्रारम्भ हुई, जो कि गंज चैराहा, सिनेमा चैराहा, छिगामल का बाग, गांधी पार्क चैराहा, वाटर वक्र्स होते हुए जैन मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति की अलख जगा रहे थे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, मंडल प्रभारी शिव मोहन श्रुति, केशव सिंह फौजी, विवेक अग्रवाल, मुन्नी देवी, शैलेन्द्र गुप्ता (शालू), डॉ. दीपक गुप्ता, आकाश गुप्ता, सोनू सिंह, नरेश शर्मा, राधेश्याम यादव, अशोक शर्मा, महेंद्र बंसल, आशीष यादव, श्याम सिंह यादव, सुनील मिश्रा, आशीष दिवाकर, प्रमोद बघेल, नमन बंसल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, राजुल सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं जसराना विधानसभा के खैरगढ़ मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप एवं पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने किया। तिरंगा यात्रा एसबीएल इंटर कॉलेज से शुरू होकर खैरगढ़, कालूपुरा रेपुरा, कनवारा, हाथवंत होते हुए रामलीला मैदान खैरगढ़ मे समापन हुआ। यात्रा मे डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश चैहान, मण्डल अध्यक्ष अतुल शुक्ला, देशदीपक चैहान, दीपक सोलंकी, ओमेन्द्र बघेल, सुरजीत सिंह राजावत, कृष्ण कांत शर्मा, विष्णु चैहान, संदीप सिंह राजावत, अभिषेक बघेल, अनुज चैहान, इंद्रदीप सिंह तोमर, ओपी राजपूत, बलवीर सिंह राजपूत, विवेक बघेल, कुलदीप तिवारी, वीरू लोधी, अरविन्द राघव, धीरज चैहान, अमलेश बघेल, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।