ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ;आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर: उधमसिंह नगर: 12 अगस्त- नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर 14 अगस्त को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव को कैमरे की निगरानी में करवाये जाने की माँग की है। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि चण्डीगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा ने सरेआम वोटों की चोरी करते हुए अपना मेयर बना लिया था। ऐसा बाजपुर में हरगिज
नहीं होने दिया जाएगा। शासन-प्रशासन द्वारा कहीं भी गुंडागर्दी करने का प्रयास किया गया तो उसका मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता गोली व डंडे से डरने वाला नहीं है। उन्होंने शासन-प्रशासन से पूर्ण ईमानदारी व निष्पक्षता से ब्लॉक प्रमुख चुनाव सम्पन्न कराने की माँग की है। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि क्षेत्र में कुछ पुलिस इंस्पेक्टर भाजपा के एजेण्ट के रूप में कार्य करते हुए बीडीसी सदस्यों के घरों में छापेमारी कर रहे हैं, उनके विरूध्द भी मोर्चा खोला जाएगा। इस मौके पर सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, सुनील कुमार, आदित्य चानना, सिंह स्वरूप भारती, मौ. हनीफ, स. नत्था सिंह धवन, साबिर हुसैन, वाजिद अली, विवेक पाण्डेय आदि थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *