ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह

कायमगंज/फर्रूखाबाद।
नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात रुक रुक कर बारिश हो रही थी। इसी दौरान गांव ज़ौरा में लगातार बारिश होने के कारण एक पुरानी दीवार गिरने से अधेड़ महिला घायल हो गई। बीती रात किशोरी देवी अपने घर की लैट्रिन के पास खड़ी थी उसी दौरान पड़ोसी शेर सिंह की पुरानी जर्जर दीवार बारिश के कारण भरभरा कर गिर गई। नजदीक खड़ी महिला किशोरी देवी दीवार गिरने से मलबे में दब गई महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने तुरंत मलबे से किशोरी देवी को बाहर निकाला। महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को सीएससी कायमगंज में भर्ती कराया गया है उनका इलाज जारी है और खतरे से बाहर हैं।
