×

अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति का कार्यकारिणी विस्तार

अलीगढ़

अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह के आह्वान पर महानगर प्रभारी पूजा सेंगर के दिशा निर्देशन एवं महानगर अध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व में आज महानगर कार्यकारिणी का विस्तार एटा चुंगी स्थित चंद्र बिहार कॉलोनी में किया गया। मशहूर कवयित्री भारती शर्मा को वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष , रजनी शर्मा को महानगर मंत्री, ममता सिंह को महानगर उपाध्यक्ष एवं द्रौपा देवी को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी बहनों को प्रदेश मंत्री सुगंधि वार्ष्णेय ने फूलमाला पहना सम्मानित किया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारती गौतम ने सभी बहनों को नियुक्ति पत्र दिए। प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह ने सभी नवनियुक्त बहनों को बधाई दी और कहा संगठन परिवार की तरह होता है इसलिए हर दायित्व को निष्ठापूर्वक निभाना होता है। महानगर प्रभारी पूजा सेंगर एवं महानगर अध्यक्ष पूनम सिंह ने सभी बहनों को बधाई दी।

Post Comment

You May Have Missed