ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।
कमालगंज थाना क्षेत्र में मूक-बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म किये जाने से ग्रामीणो में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया। क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने मीडिया को बताया की ग्राम खता नगला
निवासी व्यक्ति ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी कि उसकी 8 बर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुत्री बचपन से ही बोल नहीं पाती है सीओ संजय वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए सीएससी कमालगंज भेजा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के पिता से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।