राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। बीते गुरुवार की सायं 4 बजे के करीब एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
बताते चलें कि, तिर्वा कोतवाली के पट्टी कनौली के निकट से निकले नाले में एक युवक का पड़ा हुआ शव देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की प्रक्रिया शुरू करते हुए शव को मेडिकल कॉलेज तिर्वा की मोर्चरी भिजवाया।
शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल पीएम की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।