राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कन्नौज द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष मो. शाक़िर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसजन ग्वाल मैदान स्थित गांधी चबूतरा प्रांगण में एकत्र हुए। यहां महात्मा गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गांधी-शास्त्री के बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इसके बाद सभी कांग्रेसजन जवाहर कक्ष पहुंचे, जहां पूर्व जोनल प्रवक्ता व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक नारायण मिश्र के साथ मिलकर दोनों महान नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एहसानुल हक़, जिला महासचिव वसीजन ओवैसी, जिला महासचिव वासिफ खान, पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, जिला सचिव पंकज गुप्ता, प्रदीप केलकर, मोहिद खान, ब्लॉक अध्यक्ष इमरान अली (कन्नौज), मझारुद्दीन (गुगरापुर), नगर अध्यक्ष मो. आरिफ खान, मो. मेराज सिद्दीकी, अतीक़ सिद्दीकी, अफाक अहमद, अब्दुल अहद, मोहन व संदीप सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *